ग्रामीण संघ के दूसरी बार मण्डल अध्यक्ष बने रविन्द्र कश्यप‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌

ग्रामीण संघ के  दूसरी बार मण्डल अध्यक्ष बने रविन्द्र कश्यप
‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌
नवाबगंज/ क्योलड़िया !उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बरेली मण्डल के मण्डल अध्यक्ष  रविंद्र कश्यप को दूसरी बार संघ के *प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंतलाल गौतम जी एवं प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव  द्वारा मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत निर्वाचित किया गया है मंडल अध्यक्ष  रविंद्र कश्यप ने बताया ग्रामीण सफाई कर्मचारी हितों की लड़ाई मेरे द्वारा मण्डल से लेकर प्रदेश तक लड़ी गई है आगे उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहूंगा संघ के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप का स्वागत कर मिठाइयां बाँटी साथ ही उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली महेंद्र सिंह 
 व ‌‌‌‌‌‍‌‌‌‌‌‌ जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय बरेली  कमल किशोर से मुलाकत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बरेली राम लाल कश्यप जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल‌, जिला संयोजक आनंद प्रकाश धानुक, जिला सयुक्त मंत्री  राजा राम भारती, महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय उपाध्यक्ष  संतोषी देवी, महिला प्रकोष्ठ  जिला मंत्री श्शिवानी, ब्लाक अध्यक्ष  अजीत यादव,  संतराम दिवाकर, ब्लाक महामंत्री सूरजपाल वाल्मीकि,  चौधरी ध्रुव सिंह सिंह गहलोत आदि ।

Post a Comment

0 Comments