बिलसंडा के छात्र कुशाग्र और अक्षित ने बाल वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान मेला प्रतियोगिता संपन्न
पीलीभीत l बिलसंडा कस्बा के मोहल्ला पक्का तालाब स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के दो छात्रों ने पूरनपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई संकुल स्तरीय विज्ञान मेला बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग प्रतियोगिता में बेहतरीन मॉडल बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर लिया l
सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक महेश्वर नाथ दुबे ने बताया बिलसंडा नगर निवासी कक्षा 7 के छात्र कुशाग्र शर्मा ने बाल वर्ग और अक्षित कुशवाहा ने किशोर वर्ग संकुल स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता में बुधवार को हिस्सा लेते हुए बेहतरीन मॉडल तैयार कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर लिया l
इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट कोषाध्यक्ष रवि शुक्ला आदि लोगों ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र कुशाग्र शर्मा और अक्षित कुशवाहा के उज्जवल भविष्य की कामना की
0 Comments