ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुई प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक

ब्लॉक संसाधन केंद्र  पर हुई प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक
क्योलडिया/ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज ब्लॉक के सभी हेड मास्टरों की समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी  ने सरकार की योजना फैमिली आईडी, पीएम सूर्य घर योजना, फार्मर आईडी, बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के साथ-साथ शिक्षा विभाग   की जानकारी दी साथ ही सरकार की सभी योजनाओं से संबंधित सभी को जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने सभी अध्यापकों को निर्देश दिया की इन सभी योजनाओं की वीडियो जिला जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में उन  सभी समुदायों के साथ बुधवार और शनिवार को स्मार्ट टीवी पर चलाकर दिखाया जाएगा साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह की जागरूकता के विषय में विद्यार्थियों को विद्यालयों में बताया जाए प्राथमिक विद्यालय में फरवरी माह में होने वाले निपुण परीक्षा पर व्यापक दिशा निर्देश दिए साथ ही उन्होंने सभी अध्यापकों से अपार आईडी शत्  प्रतिशत बनाने का निर्देश दिया इस दौरान एआरपी संजीव सिंह धर्मेंद्र वर्मा ओम बाबू राजवीर सिंह मनीष कुमार अभिषेक कुमार सुधांशु गंगवार राम अवतार अनिल कुमार अरुन कुमार अमित कुमारी श्वेता सिंह उमा गंगवार शशांक गंगवार लालता प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अध्यापक उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments