एस आर पब्लिक स्कूल भौआ बाजार में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एस आर पब्लिक स्कूल भौआ बाजार में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
संवाददाता सुमित कश्यप


क्योलडिया । एस आर पब्लिक स्कूल भौआ बाजार में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय विधायक दो एमपी आर्य   एवं प्रधानाचार्या धर्मेश्वरी गंगवार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया।इस दौरान नन्हें -मुन्ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री आर्या ने कहा विद्यालयों में वार्षिक उत्सव मनाना हमारी प्राचीन परम्परा है। मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रबंधन ने शाल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना,स्वागत गान  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक,शोलो डांस रंगोली प्रतियोगिता , सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगनंतुकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या   ने सभी आगनंतुकों का आभार व्यक्त किया।  और बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान बेसिक शिक्षा समिति से के के शर्मा शिखा गंगवार,वीना देवी, आरती गंगवार, अंशिका राठौर, मुन्ना लाल, प्रमोद कुमार इन्द्रपाल, मदनलाल, वेदप्रकाश, अरविंद कुमार,गंगा प्रकाश, रजनीश कुमार, प्रबन्धक रोहिताश गंगवार,अध्यक्षा शिवानी राठौर  विक्रम राठौर  महेश कुमार नत्थू लाल आर्य सहित भारी संख्या में ग्रामीण, एव अभिभावक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments