जीरो प्रॉपर्टी सर्वे के लिए लाभार्थी स्वयं भी कर सकता है अपनी सर्वे चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे

जीरो प्रॉपर्टी सर्वे के लिए लाभार्थी स्वयं भी कर सकता है अपनी सर्वे चौहान 

बरेली /क्योलड़िया,खंड विकास अधिकारी भदपुरा कमल सिंह चौहान ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा शासन द्वारा जीरो प्रॉपर्टी की सर्वे कराई जा रही है परंतु इस मामले में शासन द्वारा लाभार्थी को भी मौका दिया गया है कि स्वयं भी अपनी सर्वे कर सकता है इसके लिए शासन द्वारा दिए गए ऐप पर जाकर भी स्वयं अपनी सर्वे दर्ज करें अन्यथा लाभार्थी सर्वे करने वाली टीम को बुलाकर अपना सर्वे अवश्य करवा ले अन्यथा की स्थिति में उनको मिलने वाले अनेकों लाबों से वंचित रहना पड़ेगा इसके लिए शासन द्वारा इस कार्य को करने के लिए फरवरी 25 तक का समय बढ़ाया गया है जिसके चलते कोई भी व्यक्ति यह कहने का अवसर ना रहे के उसका सर्वे नहीं किया गया जिसके कारण उसकी लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है साथ ही खंड विकास अधिकारी ने समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को भी निर्देशित किया के इस कार्य में तेजी लाई जाए इसमें लगाए गए पंचायत सहायक सफाई कर्मचारी रोजगार सेवक ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान जैसे अनेकों लोगों को इसमें सहयोग करने का शासन से आश्वासन दिया गया है ताकि शत प्रतिशत सत्यापन सर्वे के अनुसार किया जा सके

Post a Comment

0 Comments