एप्जा का मण्डलीय सम्मेलन सम्पन्न, मीडिया निर्वाचन क्षेत्र की उठी मांग
बरेली । एप्ज़ा ( आल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ) की मण्डलीय बैठक आज आईएमए हाल में सम्पन्न हुई । बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्रा ने पत्रकारों के हित में मीडिया निर्वाचन क्षेत्र का गठन कर विधान सभा व परिषद में प्रत्येक जिले से मीडिया प्रतिनिधि भेजे जाने की मांग उठाई । उन्होंने
कहा कि हमारा संख्या बल बढ़ने के साथ ही विधान सभा में इस वर्ग का प्रतिनिधि जरूरी है और हम इसे लेकर ही रहेंगे । इस अवसर पर जिले की सभी संगठनात्मक इकाइयो को संस्था के प्रति त्याग व निष्ठा
की शपथ भी ग्रहण कराई गई । एप्जा के प्रदेश को आर्डीनेटर अनुराग एम सारथी ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए गारन्टेड अधिकार आयोग के गठन की मांग उठाई ।
आयोजन में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा0 विनोद पागरानी के साथ ही जिलाध्यक्ष अरविन्दर सिंह मिक्की तथा जिले की सभी तहसीलों के पदाधिकारियो व सदस्यो ने भाग लिया ।
0 Comments