क्योलड़िया नवाबगंज एसडीएम ने होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने को ड्रोन की वीडियो ग्राफी

एसडीएम ने होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने को ड्रोन  की वीडियो ग्राफी 

नवाबगंज से सुमित कश्यप की रिपोर्ट

क्योलड़िया/बरेली,एसडीम नवाबगंज अजय कुमार उपाध्याय ने क्षेत्राधिकार हर्ष मोदी के साथ मिश्रित आबादी वाले ग्राम पंचायत में होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल मार्च कर ड्रोन कैमरे से वीडियो ग्राफी करवा कर जायजा लिया इसके तहत उन्होंने विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत क्योंलड़िया, करुआ साहिबगंज का दौरा कर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल के साथ होली स्थल के साथ जुलूस निकालने के मार्गों पर ड्रोन कैमरे से वीडियो ग्राफी करवा कर रस्ताओं को देखा साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बक्से नहीं जाने की हिदायत पुलिस को दी उन्होंने कहा प्रशासन की जिम्मेदारी है होली का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराना इसमें लोगों के जन सहयोग की आवश्यकता है इसके चलते उन्होंने मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरे का भी निरीक्षण किया जिसके तहत खुराफात करने वालों पर पहनी नजर रखी जाएगी इसकी फुटेज में आने वाला कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो उस पर कानून का दंड जरुर चलेगा और उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी उसे किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा

Post a Comment

0 Comments