क्योलड़िया में धूमधाम से मनाया गया हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम

क्योलड़िया में धूमधाम से मनाया गया हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम
नवाबगंज बरेली /खंड शिक्षा अधिकारी भदपुरा विजय कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम । उत्सव में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों से नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को आनंदमय एवं रोचक बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ एम पी आर्य ने बताया कि आज के समय में हमारे सरकारी विद्यालयों में टीईटी सीटीईटी सुपर टीईटी जैसी परीक्षाओं को पास किए हुए सुयोग्य शिक्षक हैं जो कि विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं ‌एवं हमारे आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेल-कूद के माध्यम से पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जा रही है जो कि किसी भी कान्वेंट स्कूल से कहीं अधिक प्रभावशाली एवं आकर्षक है। 
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने कहा कि आधुनिक समय में बेसिक शिक्षा विभाग में हमारे स्मार्ट शिक्षकों के द्वारा स्मार्ट संसाधनों के उपयोग से स्मार्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा विकासखंड शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर नित नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि  बाल विकास परियोजना एवं बेसिक शिक्षा विभाग के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से छात्रों के संज्ञानात्मक भावात्मक मनोगत्यात्मक एवं सामाजिक विकास सहित सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ा जा रहा है । छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु उन्हें संतुलित भोजन दूध एवं फल विद्यालय स्तर पर ही नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है । हमारे सरकारी विद्यालयों में छात्रों को विज्ञान लैब, गणित किट, डिजिटल बोर्ड, टेलीविज़न, रीड अलांग एप, दीक्षा एप एवं आकर्षक शिक्षण अधिगम सामग्रियों के उपयोग से उत्तम, रोचक एवं आनंदमय शिक्षा प्रदान की जा रही है, ए आर पी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति एवं इंस्पायर अवार्ड के तहत विकासखंड भदपुरा से कई छात्रों का चयन हुआ है जो कि हमारी शैक्षिक उन्नति को प्रदर्शित करता है कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर, प्राथमिक विद्यालय जासपुर, प्राथमिक विद्यालय सिठौरा, प्राथमिक विद्यालय अभयपुर मुल्लापुर, प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर, प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर से छात्रों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में ठाकुरदास, अरुण कुमार, विवेक सक्सेना, राखी गंगवार, अमिता मैम, इंद्रपाल गंगवार, अनिल कुमार, मनीष कुमार, ओम बाबू, राम अवतार समेत आदि शिक्षकों सहित विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया गया।

Post a Comment

0 Comments