शेरपुर कलां से उमरा के लिए रवाना हुआ जत्था, हाजी फैयाज अहमद रहे मौजूद

शेरपुर कलां से उमरा के लिए रवाना हुआ जत्था, हाजी फैयाज अहमद रहे मौजूद 
रिपोर्टर अजीम मिर्जा 




 पीलीभीत   जनपद की  विकासखंड पूरनपुर के ग्राम पंचायत शेरपुर कलां से मुन्ना कुरैशी उमरा यात्रा के लिए रवाना हुए। यह जत्था दिल्ली से फ्लाइट द्वारा पवित्र यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा। धार्मिक भावना से ओत-प्रोत इस अवसर पर गांव में उत्साह और भावुकता का माहौल देखा गया।

विदाई के समय गांव के सम्मानित लोग भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रधान हाजी फैयाज अहमद विशेष रूप से शामिल हुए। क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा की सफलता की प्रार्थना की।

गांववासियों ने फूल बरसाकर और गले मिलकर जत्थे को विदाई दी। उमरा यात्रा पर रवाना होने से पहले धार्मिक अनुष्ठान किए गए और दुआ मांगी गई कि यात्रा मंगलमय हो। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोग एकत्र हुए और भाव से विदाई दी।

उमरा यात्रा पर जा रहे मुन्ना कुरैशी और उनके साथियों को गांववालों ने भावभीनी विदाई दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने भी इस यात्रा को लेकर खुशी जाहिर की और सभी यात्रियों की सुरक्षित 
यात्रा की कामना की 
मौलाना साजिद साहिब 
डॉ हयात अहमद 
हाजी फैयाज अहमद पूर्व प्रधान 
मुन्ना अलीहसन 
फरमान अलीहसन 
नजीम नूरहसन 
ताजीम नूरहसन कासिम नूरहसन कलुआ नूरमोहम्मद अकरम कुरैशी 
जावेद कुरैशी 
मुजीम कुरैशी 
आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments