*ऐप्जा के नेतृत्व में सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में प्रदेशभर में ज्ञापन, पूरनपुर एसडीएम को भी सौंपा जाएगा ज्ञापन*

*ऐप्जा के नेतृत्व में सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में प्रदेशभर में ज्ञापन, पूरनपुर एसडीएम को भी सौंपा जाएगा ज्ञापन*

*ज़िला संवाददाता: शबलू खां*

पूरनपुर। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विरोध भर में प्रदर्शन किया जाएगा। चेयरमैन मा. रवींद्र मिश्रा के निर्देशानुसार हर जिले में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी क्रम में पूरनपुर में कल सुबह 10:00 बजे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रदर्शन से पहले पूरनपुर के ढका जमीमा स्थित संगठन अध्यक्ष निजाम अली के निवास पर सुबह 9:00 बजे बैठक होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। ऐप्जा के तहसील प्रभारी शबलू खां ने कहा कि "अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा नहीं दी गई, तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से अधिक संख्या में एकत्रित होकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत करने की अपील की। वहीं, संगठन के संरक्षक राजकुमार ने कहा कि पत्रकारों की हत्याएं अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। प्रशासन को जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कड़ी सजा दिलानी होगी। ऐप्जा ने स्पष्ट किया है कि परिवार की मांग ही संगठन की मांग है। ज्ञापन में निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा जिसमें, घटना में शामिल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जाए, मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, मृतक की पत्नी को उसकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए, मृतक के बच्चों की पूरी शिक्षा निःशुल्क कराई जाए। ऐप्जा ने प्रदेशभर के पत्रकारों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में ज्ञापन सौंपकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं। संगठन ने साफ किया कि अगर सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती, तो आंदोलन और तेज होगा!

Post a Comment

0 Comments