*भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू (भानू) का मोर्चा, एसडीम को सौंपा ज्ञापन*

*भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू (भानू) का मोर्चा, एसडीम को सौंपा ज्ञापन*

*जनहित पावर पीलीभीत*

पीलीभीत/बीसलपुर, भारतीय किसान यूनियन (भान) ने तहसील बीसलपुर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी के नेतृत्व में संगठन ने प्रशासन से मांग की कि तहसील व पुलिस विभाग में बिना रिश्वत आम किसानों के काम नहीं हो रहे हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा, राजस्व विभाग की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, अवैध कॉलोनियों का निर्माण और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। संघठन ने मांग की कि आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाए, अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई हो, भू-माफियाओं से सरकारी जमीन मुक्त कराई जाए, पुलिस विभाग में सुधार किया जाए, तथा मनरेगा योजना में हो रहे घोटालों की जांच हो। संघठन ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश चंद्र दद्दा, मोहम्मद अहमद पूर्व सैनिक, शबलू खा, जाहिद नूर खा, महेंद्रपाल फौजी तहसील अध्यक्ष बीसलपुर, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments