ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन नवाबगंज ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन नवाबगंज ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन 
बरेली/नवाबगंज तहसील के एप्जा के तहसील अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय उर्फ बब्बू महाराज के नेतृत्व में 8 मार्च 2025 को सीतापुर के महोली में पत्रकार साथी राघवेंद्र बाजपेई की माफियाओं द्वारा गोलियां वर्षा कर हत्या कर दी गई इसके विरोध में नबावगंज तहसील के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत कुमार सिंह के माध्यम से भेजा गया है जिसमें हथियारों को फांसी की सजा दिलाए जाने स्वर्गीय राघवेंद्र बाजपेई के परिवार को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने के साथ ही अन्य पत्रकारों को भी सुरक्षा मोहिया कराने की मांग की गई है इस घटना को लेकर पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर नगर में भ्रमणकर विरोध प्रदर्शन किया और तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के संबोधन में ज्ञापन सौपा यह ज्ञापन तहसील अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय के नेतृत्व में दिया गया इसमें सम्मिलित दिनेश गंगवार, किशोर गंगवार, जफरुद्दीन मंसूरी, सुमित कुमार, शाहिद अल्वी, अफजाल अहमद, राजू गंगवार, रियाज अहमद गुड्डू, साजिद अंसारी अब्दुल मलिक, विवेक, अखलाक अंसारी, कुलदीप सक्सेना, सरफुद्दीन, समेत काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments