आजाद हिंदू सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना होली के पावन पर्व पर होली संगीत का संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन
नवाबगंज /बरेली आज दिनांक 9 मार्च को आजाद हिंदू सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव के निवास स्थान पर होली के पावन पर्व पर होली संगीत का संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन हुआ
सर्व प्रथम महिलाओ ने ढोलक की धुन पर होली के लोकगीतो पर नाच गाकर फूलों अबीर गुलाल से होली खेली इसके बाद जिला अध्यक्ष मोना श्रीवास्तव ने बताया की होली प्यार और स्नेह का पर्व है ये हमारी संस्कृति की झलक है इस त्योहार पर लोग दुश्मनी को भी भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर होली मानते हैं l लेकिन कुछ सालों से पश्चिमी सभ्यता हमारे समाज पर हावी होती जा रही है कुछ लोग नशे आदि का सेवन कर त्योहार को खराब कर रहे हैं हम सब का कृतव्य है की न नशा करें न अपने परिवार के सदस्यों को करने दें किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें कुछ भी गलत होने पर आजाद हिन्दू सेना के पदाधिकारी को सूचित करें या फिर तुरंत पुलिस को सूचना दें हम सब का फर्ज है की अपने जिले मे सकुशल होली का त्योहार सम्पन्न हो
इसके बाद समस्त महिलाओ ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं इसके पश्चात सभी महिलाओं ने जलपान किया इस मौके पर जिला महासचिव पलक श्रीवास्तव नीतू श्रीवास्तव निशा श्रीवास्तव प्रियंका कपूर सुजाता मिश्रा अंजू देवी गुड़िया शिल्पी मिथिलेश श्रीवास्तव पदमा संध्या विद्या देवी शारदा यादव पूनम सक्सेना आदि दर्जनों महिलाओं उपस्थित रहीं
0 Comments