तेदुआ के हमले से घायल किसान के घर पहुंच कर ब्लॉक प्रमुख ने हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

तेदुआ  के हमले  से घायल  किसान  के घर पहुंच कर ब्लॉक प्रमुख ने  हाल-चाल जाना  और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
क्योलडिया! थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान में बीती 18 अप्रैल को अरविंद कुमार पुत्र सुखलाल अपने  गन्ने के खेत में पानी लगा रहा था तभी तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया था जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गया था आज  ब्लॉक प्रमुख रविशंकर गंगवार घायल अरविंद कुमार के घर पहुंचे और उनकी मां सत्यवती से मिलकर हाल-चाल जाना एवं विश्वास दिलाया कि प्रदेश की सरकार एवं वन विभाग तुम्हारे साथ खड़ा है जिससे तुम्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी साथ ही बिहारीपुर अब्दुल रहमान में वन विभाग द्वारा बाच टावर एवं कैमरे लगाए गए हैं एवं गांव में ही  पिंजरा सुरक्षित रखा गया है वन विभाग की टीम लगतार निगरानी कर रही है और प्रयास कर रहे हैं अगर कहीं पर भी तेंदुआ या उसकी कोई और प्रजाति है तो उसे पकड़ा जा सके जिससे भविष्य में किसी तरह की क्षेत्र में कोई जनहानि ना हो इस दौरान  वन क्षेत्रा अधिकारी संतोष कुमार  एवं इंस्पेक्टर  और वन दरोंगा  के साथ ही भदपुरा मंडल अध्यक्ष खेमकरण लाल, ग्राम प्रधान दीनानाथ, समेत अनेक लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments