बीसलपुर, पीलीभीत में आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) और मुस्लिम समुदाय का पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध मार्च!




बीसलपुर, पीलीभीत में आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) और मुस्लिम समुदाय का पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध मार्च!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले के विरोध में आज पीलीभीत जिले के बीसलपुर में पार्टी के प्रदेश सचिव नईम रज़ा के नेतृत्व पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर विशाल विरोध मार्च निकाला। इस मार्च का उद्देश्य आतंकवाद की कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करना, शहीदों को श्रद्धांजलि देना और देश की एकता व शांति के लिए संदेश देना था। 
विरोध मार्च का आयोजन दोपहर 2 बजे से बीसलपुर के मुख्य ईदगाह चौराहे पर स्थित दरगाह हजरत सैयद साहब से शुरू हुआ यह विरोध मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बीसलपुर तहसील परिसर पर देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद समाप्त हुआ। 
मार्च में शामिल लोग हाथों में तिरंगे झंडे, बैनर और आतंकवाद विरोधी नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। "आतंकवाद मुर्दाबाद" "शांति और भाईचारा जिंदाबाद" "हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में भाई-भाई" "पहलगाम के हत्यारे को फांसी दो, फांसी दो" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मार्च में युवा, बुजुर्ग और बच्चो सहित मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे, जो इस बात का प्रतीक था कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के स्थानीय युवा नेता प्रदेश सचिव नईम रज़ा ने मार्च का नेतृत्व किया तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देता है। पहलगाम में बेगुनाहों का खून बहाने वालों का कोई मजहब नहीं। हम मुस्लिम समुदाय के लोग इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाए की आतंकवादियों की आने वाली नस्ल भी याद रखें।
हम लोग शहीद भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद अशफाक उल्ला खान एपीजे अब्दुल कलाम ब्रिगेडियर उस्मान वीर अब्दुल हमीद जैसे लोगों के मानने वाले हैं जिन्होंने अपनी जान को अपने वतन के लिए कुर्बान कर दिया आज पूरा मुल्क भारत सरकार के साथ अपने-अपने दिलों में दर्द और आंखों में आंसू लेकर खड़ा है और कह रहा है प्रत्येक आतंकवादी और आतंकवाद को पालने पोसने वाले मुल्क के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। 
हमारी पार्टी सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ती है। पहलगाम का हमला न केवल इंसानियत के खिलाफ है, बल्कि यह देश की एकता और भाईचारे को तोड़ने की साजिश है। हमारे लिए पहलगाम की वादियां उतनी ही प्यारी हैं, जितनी हिंदुस्तान का हर कोना। इस हमले ने हमारे दिलों को झकझोर दिया है। हम चाहते हैं कि सरकार ऐसी नीतियां बनाए, जिससे कश्मीर फिर से शांति और पर्यटन का गढ़ बने। 
हम चंद्रशेखर आजाद के सिद्धांतों को मानते हैं और इस मुश्किल घड़ी में देश के साथ खड़े हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिले में शांति और एकता के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। एक शेर पढ़ते हुए उन्होंने अपनी बात खत्म की
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त!
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी!! 
विरोध मार्च का समापन बीसलपुर तहसील परिसर में हुआ जहां आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेताओं और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को संबोधित एक ज्ञापन पढ़ा। इस ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।
1- आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ और इसके आकाओं को बेनकाब कर, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो आने वाली नस्लों के लिए मिसाल बने।
2- पीड़ितों को इंसाफ और मदद: हमले में शहीद हुए लोगों के परिवारों को फौरी आर्थिक मदद और घायलों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जाए। उनकी जिंदगियों को फिर से बसाने के लिए हर मुमकिन कोशिश हो।
3- कश्मीर में अमन की बहाली: पहलगाम जैसी खूबसूरत वादियों को फिर से पर्यटकों के लिए महफूज़ बनाने के लिए सुरक्षा इंतजामात को और पुख्ता किया जाए। साथ ही, स्थानीय अवाम को भरोसे में लेकर अमन-ओ-आमान का माहौल कायम किया जाए।
4- आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता: इस हमले ने साबित किया कि आतंकवाद मुल्क की सरहदों का मोहताज नहीं। आपकी अगुवाई में वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ एक मज़बूत आवाज़ बुलंद की जाए।
तथा राष्ट्रपति महोदया से ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यह वक्त मुल्क के जज़्बे को और मज़बूत करने का है। पहलगाम की वादियां, जो कभी फूलों और ख्वाबों का मरकज़ थीं, आज खून के आंसुओं से तर हैं। हम, मुल्क के बाशिंदे, आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हमारी इल्तिजा है कि इस नापाक हरकत का जवाब ऐसा हो कि दुश्मन-ए-वतन की रूह कांप जाए। आपके फैसले और कदम मुल्क की उम्मीदों की तस्वीर बनेंगे। 
हम यकीन रखते हैं कि आपकी रहनुमाई में मुल्क न सिर्फ इस गम से उबरेगा, बल्कि अमन और तरक्की की नई मंजिलें भी हासिल करेगा।
विरोध मार्च को शांतिपूर्ण रखने के लिए स्थानीय पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। बीसलपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया 
कि मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, और आयोजकों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया। मार्च के बाद ज्ञापन को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति भवन भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।शहीदों को श्रद्धांजलि और शांति की अपील
सभा के अंत में पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी ने मिलकर शांति और भाईचारे की शपथ ली। आयोजकों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
बीसलपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) और मुस्लिम समुदाय के इस विरोध मार्च ने न केवल पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गुस्सा और दुख व्यक्त किया, बल्कि देश की एकता और शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। यह मार्च एक मिसाल है कि भारत का हर नागरिक,‌ चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से हो, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और देश की तरक्की और अमन के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
विरोध मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव नईम रज़ा, राजाराम माथुर (प्रदेश कार्यकारिणी), मौलाना इलियास कादरी, जिला अध्यक्ष इमरान बाबू (मुस्लिम भाईचारा कमेटी), जिला अध्यक्ष सुभाष गंगवार(कुर्मी भाई चारा कमेटी), इरफान अंसारी (जिला उपाध्यक्ष), विधानसभा अध्यक्ष शोएब अहमद (मुस्लिम भाईचारा कमेटी), नगर अध्यक्ष मैसाद अली मुस्लिम भाईचारा कमेटी, मोहम्मद इमरान (पूर्व नगर अध्यक्ष), मोहम्मद वसीम, मोहम्मद फराज, आसिफ अंसारी, शानू खान, मोहम्मद आमिर खान, सैयद रिजवान अली, मोहम्मद असलम पूर्व (पूर्व सभासद), मोहम्मद अखलाक अंसारी, मोहम्मद शमशुल अंसारी, फरहान खान (भीम आर्मी), सलमान खान, शमशाद अली, सादिक मंसूरी, शानू साबरी, जिला प्रचारक सत्यपाल गौतम, रामदीन गौतम, बाबूराम, गुरपाल सिंह, अवधेश कुमार गौतम, मोहित, सुखपाल सिंह गौतम, देवदत्त गौतम तथा नगर बीसलपुर के हजारों मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments