भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण नहीं दे जिला प्रशासन अन्यथा माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण नहीं दे जिला प्रशासन अन्यथा माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाएंगे मुद्दा

बरेली! एडo बीपी सिंह गहलोत क्षेत्रीय सचिव बरेली मुरादाबाद मंडल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं ने मुख्य विकास अधिकारी  से मुलाकात कर 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अजय कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी मझगवा जनपद बरेली के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की  वीपी सिंह गहलोत  ने कहा कि माननीय  राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी  के साथ मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ  की जीरो टॉलरेंस नीति ने उत्तर प्रदेश की छवि को न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर बदल दिया है। जहाँ कभी डर, अपराध और अराजकता की पहचान थी, अब वहाँ सुरक्षा, विकास और विश्वास की नई तस्वीर उभरी है। यदि यही नीति और भावना लगातार बनी रही, तो उत्तर प्रदेश भारत के अग्रणी राज्यों में एक आदर्श मॉडल बन सकता है  तरुन चहल द्वारा बताया गया कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की जीरो टॉलरेंस” नीति का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति, कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं हो सकता। योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही स्पष्ट कर दिया था—”कानून का राज स्थापित होगा, और जो नियम तोड़ेगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा।” यह नीति योगी की साधु-सैनिक छवि से भी मेल खाती है, जिसमें संयम के साथ-साथ कठोरता भी है  अजय कुमार के संबंध में तरुन चहल युवा नेता रालोद समाजसेवी आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि अजय कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग किया है उन्होंने ग्राम निधि का पैसा अपने निजी लोगों के प्रभात कुमार हरिनिवास रोजगार सेवक हाजीपुर ग्रा0पं0 विकास सागर मनोज भारती चंद्रपाल सक्सेना मनोज कुमार अन्य आदि खातों में स्थानांतरण किया है जिसके साक्ष्य उन्होंने जिलाधिकारी से जांच से संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध करा दिए हैं इसके बावजूद चार माह हो गए जांच निष्पक्ष करने के बजाय लीपापोती की गई है लीपापोती करने वाले संयुक्त जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत भोजीपुरा व फरीदपुर के विरुद्ध प्रारंभिक जांच कर कार्यवाही की मांग करी इस दौरान वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र राठी महेश पाल जिला सचिव भूपेंद्र ढाका रोहिताश लोधी संजय सिंह तेवतिया गुफरान अली गुड्डू लोधी वाजिद हुसैन डॉ अनस मालिक मीरा चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जितेन्द्र मिश्रा अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments