*केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर पूरनपुर को मिली ट्रेन ठहराव की सौगातए*
*भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने दी जानकारी, कहा– हर शहर के लिए मिलेगी सुविधा, नई ट्रेनें जल्द*
*पीलीभीत संवाददाता शबलू खा*
पूरनपुर, पीलीभीत। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर पूरनपुर रेलवे स्टेशन को एक बड़ी सुविधा मिली है। अब दिल्ली से मैलानी जंक्शन के लिए चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04049/04050 का ठहराव पूरनपुर में भी होगा। यह निर्णय क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पर लिया गया है, जिससे व्यापारी, कामगार और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। दो दिन पहले नगर पालिका के सदस्यों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरनपुर में इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। जनता के इस मुद्दे को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री से वार्ता की, जिसके बाद इस ट्रेन के पूरनपुर ठहराव को मंजूरी मिल गई। यह ट्रेन 23 मई से दिल्ली से मैलानी और 24 मई से मैलानी से दिल्ली के लिए 16 फेरों में चलाई जा रही है।
इस मौके पर भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि पूरनपुर से बरेली, लखनऊ और दिल्ली सहित प्रमुख शहरों के लिए जल्द ही नई ट्रेनों की सौगात दी जाएगी। क्षेत्र के लोगों को अब यात्रा के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, पूरनपुर से ही सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। इस फैसले पर अरविंद सिंह (युवा मोर्चा भाजपा), गौरव गुप्ता (युवा मोर्चा), रवि वर्मा (नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा), और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम पूरनपुर की जनता के लिए राहत भरा है। पूरा पूरनपुर क्षेत्र केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री जी ने क्षेत्र की पीड़ा को समझते हुए जो वादा किया था, उसे निभाया है। फिलहाल जितनी भी ट्रेनें इस रूट पर संचालित हैं, उनमें अधिकतर का ठहराव पूरनपुर में सुनिश्चित किया जाएगा, और नई ट्रेनों की योजना भी अंतिम चरण में है।
0 Comments