ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर किन्नर समाज की शबनम और किरण किन्नर ने शिव मंदिर पे कराया भंडारा।

ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मौके पर किन्नर समाज की शबनम और किरण किन्नर ने शिव मंदिर पे कराया भंडारा।
जिला बरेली नवाबगंज नगर में बिजोरिया में शिव मंदिर पर किन्नर समाज की शबनम किन्नर और किरण किन्नर ने भंडारा करे,जिसमें दूरदराज से लोगों ने भंडारे का परसाद ग्रहण किया,इस दौरान शबनम किन्नर ने कहा हम बहुत खुशनसीब है के आज ज्येष्ठ गंगा दशहरा के दिन हमें दान पुण्य करने का मौका मिला है। शबनम ने कहा है और लोगों की तरह की तरह कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं और हम हमेशा इस मौके का इंतजार करते हैं, शबनम ने ये भी बताया की उन्होंने गर्मी को देखते हुए कई जगह प्याऊ भी लगाए और अपने हैसियत अनुसार गरीब कन्याओं के विवाह भी कराए हैं। और गरीब बेसहारा लोगों का हमेशा सहयोग किया है और ईश्वर की कृपया से हमेशा करते रहेंगे। शबनम और किरन किन्नर ने कहा हम भी समाज का एक हिस्सा हैं हमारा परिवार ही हमारा समाज है। हम हर घड़ी अपने समाज के साथ हैं। इस दौरान नवाबगंज क्षेत्र की तमाम जनता को शबनम किन्नर और किरण किन्नर ने ढेर सारी दुआएं दी। 

तो वहीं मौके पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ मीनाक्षी आशुतोष ने किन्नर समाज की तरफ से किए गए भंडारे की सहाना की और कहा किन्नर समाज की तरह हम सब लोगों को आगे आकर ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और उनके हाथों को पड़कर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर मीनाक्षी आशुतोष ने कहा जिस तरीके से हम बात करते है जाती धर्म को हटाने की ठीक उसी तरह हम लोगों को किन्नर समाज की इज़्ज़त करनी चाहिए ऐसी इज्जत जो एक महिला को मिल रही है और एक पुरुष को मिल रही है, सब हमारे लिए एक समान है और हमें इसको बढ़ावा देना चाहिए सबको एक समान समझना चाहिए। 

मौके पर पहुंची पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी की रोहिल खंड प्रांत उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने कहा जो कार्य शबनम और किरन किन्नर कर रहे हैं यह बाकी एक सराहनीय कार्य है जनहित में ऐसे कार्य हमेशा होते रहने चाहिए क्योंकि हमारे देश की परंपरा है हमारी संस्कृति है। किन्नर समाज को हमारे समाज की तरफ से हमेशा मान सम्मान देना चाहिए, और उनके साथ सम्मान पूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

इस मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष पति नरेंद्र सिंह राठौर, महेंद्र गंगवार, देवेश गंगवार, अलका किन्नर, रेशमा किन्नर, तनु किन्नर, विमला किन्नर,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments