ऐप्जा का जिला नेतृत्व अभिषेक पांडेय को सौंपा गया, तिरंगा यात्रा बनी एकजुट पत्रकारिता की मिसाल
पीलीभीत में अभिषेक पांडेय बने ऐप्जा जिलाध्यक्ष, सम्मान समारोह में दिखी पत्रकारों की मजबूती
पीलीभीत ज़िला संवाददाता, शबलू खा
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) के तत्वावधान में रविवार को पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीलीभीत जिले के वरिष्ठ व युवा पत्रकारों की उपस्थिति में श्री अभिषेक पांडेय को AIPJA का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मंच से उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार राष्ट्रीय ध्वज के साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए। यात्रा कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर प्रमुख चौराहों से होती हुई बरेली रोड की ओर रवाना हुई। राह में आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। इसके पश्चात जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों की भूमिका, चुनौतियाँ और उनके सुरक्षा अधिकारों पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पत्रकार सुरक्षा कानून को समय की ज़रूरत बताते हुए इसे जल्द लागू किए जाने की माँग उठाई।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बने अभिषेक पांडेय, जिन्हें AIPJA के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविन्द्र मिश्र ने औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली रूप में सामने आएगा। समारोह के दौरान पत्रकारों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने अनुभव साझा करते हुए कई पत्रकारों ने बताया कि किस तरह सीमित संसाधनों और खतरों के बावजूद वे जनहित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने युवाओं को सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। इस गरिमामय आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — अनुराग सारथी (मुख्य समन्वयक), अनुज सक्सेना (मंडल प्रभारी), श्री सक्सेना (मंडल संरक्षक), राजीव गुप्ता (मंडल उपाध्यक्ष), शबलू खान (पूरनपुर तहसील प्रभारी), राजकुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, लुकमान, हनीफ, दीपू शुक्ला, गुरु प्रसाद, अजीम, शोभित, डॉ. संजय शर्मा, भानु प्रताप सिंह, केशव दीक्षित, नीलेश भारती, राजेश कुमार, राघवेंद्र, हरिओम, राम निवास कश्यप आज़ाद, मालती देवी, हनीफ मंसूरी, मंजीत शर्मा, वीरू गौतम, शादाब, तारिक, नन्हें लाल, सर्वेश कुमार, जाहिद अली और आकाश पाठक। यह आयोजन पत्रकार एकता, सामाजिक प्रतिबद्धता और लोकतंत्र के प्रति पत्रकारों की भूमिका को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।
0 Comments