राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में स्नातक में प्रवेश की द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी

राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में स्नातक में प्रवेश की द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी

क्योलड़िया राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में मंगलवार को स्नातक में प्रवेश की द्वितीय मेरिट जारी  की गयी|प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह ने बताया की अब तक महाविद्यालय में बी ए में 160,बीएससी में 80,बीकॉम में 20छात्रों ने अब तक प्रवेश ले लिया है तथा स्नातक के साथ-साथ पर परास्नातक स्तर पर भी प्रवेश जोरो पर चल रहे हैं आस पास में इकलौता पी जी कॉलेज होने के कारण   आसपास के छात्रों को बहुत ही सहूलियत है और यहां से एम ए हिंदी,अंग्रेजी, इतिहास,गृह विज्ञान,अर्थशास्त्र,शिक्षा शास्त्र भूगोल,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान विषय में छात्र रुचि पूर्ण प्रवेश ले रहे हैं तथा विज्ञान वर्ग मे परास्नातक स्तर पर ऍम कॉम,एमएससी जीव विज्ञान,वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र,गणित,भौतिक शास्त्र में छात्र प्रवेश ले रहे हैं | महाविद्यालय मे शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा होने से विद्यार्थि स्वयं ही यहां प्रवेश लेने पहुंच रहे है, प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह के अनुसार यहां कक्षाएं विधिवत लगती है तथा शिक्षक पूरे मनोयोग से शिक्षा देते है, आस पास के क्षेत्र के महाविद्यालय एल बी यस, आदर्श महाविद्यालय, के पी पटेल, चौधरी निहाल सिंह, एच आर पी के विद्यार्थियों को भी अपनी परीक्षा देने यही आना पड़ता है क्योंकि ये स्थाई केंद्र है |शिक्षा के साथ कई सामाजिक कार्य भी महाविद्यालय द्वारा समय समय पर किया जाता रहा है |इस मौके पर डॉ शिशुपाल, डॉ बृजेश, डॉ राजीव, डॉ राजेंद्र, कार्यालय प्रमुख सुधीर चौहान समेत आदि लोग मौजूद रहे |

Post a Comment

0 Comments