सांसद ने ब्लॉक प्रमुख के साथ दो स्थानों पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

सांसद ने ब्लॉक प्रमुख के साथ दो स्थानों पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई 

क्योलड़िया / बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने रविवार को भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार के साथ विकासखंड के अंतर्गत दो स्थानों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया तो वही वृक्षारोपण कार्यक्रम को भी किया गया सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बरखन, मटकापुर सहित आदि स्थानों पर सांसद ने बैठक कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रकाश डाला गया तो वही भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस की पावन बेला पर हम सभी मिलकर वृक्ष लगाए और उनको तैयार करने के लिए उनकी संतान जैसी सेव करके तैयार करा जाए तो वृक्ष हमारे जीवन में वृक्ष भी अपनी अहम भूमिका निभाकर हमारी सुरक्षा करता है जिसके तहत गर्मी में हमको छांव देता है शुद्ध हवा जैसे अनेकों लब इन पेड़ पौधों से मिलते हैं परिवार की शोभा बच्चों से होती है तो धरती की शोभा वृक्षों से होती है इसलिए हम सब मिलकर वृक्षारोपण करें और उनको सुरक्षित बनाए रखने में अपना दायित्व निभाएं सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा हम सभी को डॉक्टर साहब के जन्म दिवस पर उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर कार्य करने का संकल्प लें और एक वृक्ष अपनी मां के नाम लगाकर अपनी मां का नाम रोशन करें इस कार्यक्रम में सुंदरी मंडल के अध्यक्ष ठाकुर जयदीप सिंह एडवोकेट भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार, भाजपा जिला प्रतिनिधि शशि कपूर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गंगवार, कमलेश गंगवार, बलराम सिंह, जयवीर, राधेश्याम, जमुना प्रसाद कश्यप, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार, प्रधान सनी, सत्येंद्र मोहन, मुकेश दिवाकर, कृष्ण कुमार राठौर, ठाकुर विनय सिंह, हरपाल फौजी, पीतांबर सिंह, समेत पार्टी के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे तो वहीं कार्यक्रम के बाद भाजपा संगठन महामंत्री धर्म पाल जी की माता जी की स्वर्गलोक सिधारने पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

Post a Comment

0 Comments