सपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न , पूर्व मन्त्री भगवत ने दिए चुनावी टिप्स

सपा का बूथ अध्यक्ष  सम्मेलन सम्पन्न , पूर्व मन्त्री भगवत ने दिए चुनावी टिप्स 


नवाबगंज । सपा के बूथ अध्यक्ष स्तरीय सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने बूथ अध्यक्षो को अपने - अपने बूथ मजबूत करने के साथ ही सम्पर्क बढ़ाने के निर्देश दिए ।
पूर्व मन्त्री भगवत सरन गंगवार व सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बूथ अध्यक्षों को अपने - अपने बूथों से सम्बद्ध युवाओं के मत बढ़वाने के साथ ही पार्टी की जनहितकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए । पूर्व मन्त्री श्री गंगवार ने भाजपा की नीतियो को आमजन विरोधी बताते हुए कहा कि  आसन्न पंचायत चुनावों सड़क  से सदन तक सपा की तूती बोलनी है ।
नगर के एक बारात घर में आयोजित हुए इस सम्मेलन में बूथ , सेक्टर व सभी जोनल प्रमुखों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रधान व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । जिनमें पूर्व मन्त्री भगवत सरन गंगवार व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के साथ ही विधान सभा प्रमुख अनिल गंगवार, नगर अध्यक्ष एन ए अंसारी , अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, राष्ट्रीय सचिव जिला पंचायत सदस्य छेदालाल दिवाकर,पूर्व प्रमुख नरोत्तम दास गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, तेज प्रकाश गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविन्द गंगवार डब्लू, डा0 नुक्ता प्रसाद , नीलम गंगवार, सपा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सचिव हाजी मुख्तयार अंसारी तथा जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव , महिला विंग की विधान सभा अध्यक्ष नीलम वर्मा शौकत अली राधा कृष्ण उर्फ़  पप्पू गंगवार वाशील सिद्दीकी, मनोहर लाल प्रधान प्रहलाद गंगवार व भूपराम गंगवार आदि भी शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments