आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत हुआ महिला सम्मेलन
नवाबगंज/आत्मनिर्भर भारत के तहत नवाबगंज विधानसभा के अंतर्गत महिला सम्मेलन आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान रही यह कार्यक्रम नवाबगंज के महाराज मैरिज लॉन में आयोजित किया गया राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के नवाबगंज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया साथ ही कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर चौहान ने आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया और कहा अब यह अन्य सरकारें नहीं है जिनमें महिलाओं का शोषण होता था देश व प्रदेश में जनता के द्वारा चुनी गई सरकार महिलाओं के प्रति सजग है किसी के साथ किसी भी तरह का कोई अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है इसमें महिलाओं को बराबर हिस्सेदारी दी जा रही है किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है जिसके तहत नवाबगंज में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसका यही उद्देश्य है की महिलाओं को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी हो इस सम्मेलन को झारखंड के राज्यपाल की बेटी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने भी संबोधित किया इस सम्मेलन में भारी भीड़ जुटी इस कार्यक्रम में नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य, विधायक डीसी वर्मा, सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, भदपुरा ब्लाक प्रमुख रश्मि गंगवार, शशि कपूर कार्यक्रम संयोजक डॉ मीनाक्षी गंगवार, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार, डॉक्टर आशुतोष गंगवार, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
0 Comments