राधा गोविंद इंटरनेशनल स्कूल का विधायक ब्लॉक प्रमुख ने किया शिलान्यास

राधा गोविंद इंटरनेशनल स्कूल का विधायक ब्लॉक प्रमुख ने किया शिलान्यास 

क्योलडिया/विकासखंड भदपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदपुर में राधा गोविंद इंटरनेशनल स्कूल का पूजन आज किया गया इसके मुख्य अतिथि नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ब्लॉक प्रमुख भदपुरा रवि शंकर गंगवार रहे इस विद्यालय का भूमि पूजन विद्यालय के प्रबंधक टी आर गंगवार के द्वारा आयोजित किया गया शिक्षा की दृष्टिगत रखते हुए कोई भी सरकारी विद्यालय अच्छी शिक्षा के लिए क्षेत्र में न होने के कारण इस विद्यालय को खोला जा रहा है विद्यालय पूजन का शुभारंभ पूजा पाठ करने के बाद किया गया इसके बाद सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने विद्यालय के प्रबंधक को बधाई दी और उनकी चतुराई पर भी प्रकाश डाला यहां पर उपस्थित विधायक डॉक्टर एमपी आर्य भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर ए के गंगवार राकेश गंगवार छबीरम गंगवार भुजेंद्र गंगवार राम मोहन गंगवार सचिन रस्तोगी वीरेंद्र सिंह गंगवार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गंगवार के हरी सिंह ठाकुर विनय सिंह पीतांबर सिंह सर्वेश कुमार समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments