क्योलड़िया भदपुरा विकासखंड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

क्योलड़िया भदपुरा विकासखंड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

भदपुरा विकासखंड परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एफआरएस ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।


 सोमवार को भदपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत सचिव एकत्र हुए। उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया, हालांकि इस दौरान सामान्य कामकाज सुचारू रूप से जारी रहा। पंचायत सचिवों ने एफआरएस ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के प्रति अपनी आपत्ति व्यक्त की।


 सचिव अमित कुमार आर्य ने बताया कि एफआरएस ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में 1 से 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया जाएगा। इसके बाद, 5 दिसंबर से पंचायत सचिव धरने पर बैठेंगे।


उन्होंने यह भी बताया कि सभी सरकारी व्हाट्सएप समूहों से सामूहिक रूप से लेफ्ट हो जाएंगे और 10 दिसंबर से सभी सचिव निजी वाहनों का प्रयोग पूरी तरह


बंद कर देंगे। पंचायत सचिवों ने कहा कि वे अब बोझिल कार्यप्रणाली और अव्यवस्थित ऑनलाइन सिस्टम का दबाव नहीं झेलेंगे।


उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। 



इस  मौके पर अमित कुमार आर्य, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता देवी, नरेश पाल सागर सहित आदि ग्राम पंचायत सचिव ब ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments