सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन: महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर दिया संदेश।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन: महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा पर दिया संदेश।
ब्यूरो रिपोर्ट-मंजीत शर्मा 

पीलीभीत विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर माती में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम/मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां महिला सशक्तिकरण, सम्मान व सुरक्षा पर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, और वक्ताओं ने नारी को समाज की आधारशिला बताते हुए स्वावलंबन व जागरूकता पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर मानसी सिंह ने की, जिन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा व एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता संजीता सिंह (आरएसआरडी) ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला, जबकि मुख्य अतिथि किरन देवी (प्रधानाचार्य, कंपोजिट विद्यालय मुरादपुर) ने सामाजिक एकता व सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि सपना पाल (उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना सेहरामऊ) ने महिलाओं की सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन व कानूनी अधिकारों की जानकारी साझा की।

शिविर में महिलाओं को प्रेरित करने वाले सत्रों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई, और ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन नारी सम्मान व सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैला।
यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मुरादपुर माती में आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव बाजपेई  ने कार्यक्रम का आयोजन करवाया।

Post a Comment

0 Comments