ऐप्जा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार विश्व देव राठौर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

ऐप्जा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पत्रकार विश्व देव राठौर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नवाबगंज ऐप्जा (ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्व देव राठौर का जन्मदिन पत्रकार साथियों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व देव राठौर पत्रकारिता जगत में एक सशक्त, निष्पक्ष और निर्भीक पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती से उठाया है। उनके मार्गदर्शन में कई युवा पत्रकारों को दिशा मिली है, जो आज निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ा रहे हैं।

जन्मदिन समारोह में ऐप्जा तहसील प्रभारी सुमित कश्यप, कोषाध्यक्ष अफजाल अहमद, नजमुल हसन, शाहिद अली एवं शकील अहमद सहित अनेक पत्रकार एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व देव राठौर संगठन की रीढ़ हैं और पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की एकता और मजबूती पर भी बल दिया तथा कहा कि ऐप्जा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, उत्साह और संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments