दुष्यंत गंगवार सांसद प्रतिनिधि का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बरेली। सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत गंगवार का जन्मदिन बरेली में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, वहीं उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर दुष्यंत गंगवार को बधाई दी। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि दुष्यंत गंगवार जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और आम जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं।
इस अवसर पर अशोक गंगवार एडवोकेट, मुकेश दिवाकर ,डॉ. अवधेश गंगवार, गजेंद्र गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, चेतराम गंगवार एवं निरंजन कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी प्रकार समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहें।
0 Comments