सांसद,विधायक,ब्लॉक प्रमुख,भंडारे में हुए शामिल, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

सांसद,विधायक,ब्लॉक प्रमुख,भंडारे में हुए शामिल, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

क्योलड़िया। केलाडांडी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उनके साथ नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख भदपुरा रवि शंकर गंगवार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के पूजन-अर्चन से हुई। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और डॉ. एमपी आर्य ने मंदिर में पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की इसके बाद सांसद ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया और भंडारे की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं डॉ. एमपी आर्य ने आयोजकों और ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन गांव में धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं और लोगों में सहयोग की भावना बढ़ाते हैं। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर भक्ति गीतों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा कार्यक्रम में कपिल देव गंगवार, मोहित गंगवार, दीपक गंगवार, सोनू, रिंकू गंगवार, हरपाल फौजी, संतोष कुमार, गोधन लाल नेताजी, शिव कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments