पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर ब्लॉक प्रमुख ने बांटी मिठाई, जताई खुशी

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर ब्लॉक प्रमुख ने बांटी मिठाई, जताई खुशी
क्योलडिया: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से अब पश्चिम बंगाल में विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की नीतियों की जीत है इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने असम और पांडिचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर भी खुशी जाहिर की। इस दौरान ग्राम प्रधान हरिनंदन, बलराम सिंह, वेदपाल कनौजिया, सत्येंद्र सिंह, सर्वेश गंगवार, हरपाल, राजीव कुमार, महेश पाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments