ठिरिया बन्नोजान में द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

ठिरिया बन्नोजान में द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन
क्योलड़िया। क्षेत्र के गांव ठिरिया बन्नोजान में शुक्रवार को द्वारकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नवाबगंज, चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) एवं गन्ना समिति नवाबगंज के संचालक द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ इस अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पवन कुमार चतुर्वेदी ने किसानों को गन्ना विकास, आधुनिक खेती तकनीकों एवं गन्ना विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने किसानों से अधिक उत्पादन के लिए उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया उप प्रबंधक (गन्ना) अखिलेश गंगवार ने किसानों को चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए समय पर गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की। गोष्ठी में किसानों ने गन्ना उत्पादन बढ़ाने तथा खेती में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर चर्चा की। मिल प्रशासन की ओर से किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया गया  इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनी कान्त कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पवन कुमार चतुर्वेदी, उप प्रबंधक (गन्ना) अखिलेश गंगवार एवं ऑफिसर (गन्ना) रामपाल गंगवार ,समेत संदीप राणा रामपाल गंगवार एवं विकास वर्मा मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments