बरेली के पवन विहार निवासी गंगा देव गंगवार पुत्र प्रेमपाल गंगवार ने जेईई एडवांस 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। गंगा देव ने देशभर में AIR 510 तथा ओबीसी वर्ग में 87वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद कोटा स्थित एलन कोचिंग संस्थान से तैयारी कर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
गंगा देव के पिता प्रेमपाल गंगवार भारतीय सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम आज पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है। गंगा देव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपिल देव गंगवार के भांजे हैं।गंगा देव अपनी इस उपलब्धि की मूल शुरुआत छोटी कक्षाओं से ही मानते जिसके पीछे उनकी माता जी श्रीमती कमला देवी, पिता प्रेम पल गंगवार, उनके मामा श्री प्रमोद कुमार , श्री कपिल देव गंगवार, श्री सोमेंद्र देव तथा उनके गुरुजनों के अथक प्रयास रहे है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपिल देव गंगवार, नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, लेखराज गंगवार, प्रधान रविंद्र गंगवार (क्योलड़िया), ब्लॉक प्रमुख भदपुरा रविशंकर तथा अनुराग "अनु" बबलू गंगवार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गंगा देव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गंगा देव की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बरेली जिले का गौरव बढ़ा है।
0 Comments