क्योलड़िया ।भदपुरा ब्लॉक के नकटपुर में पनघैली नदी पर पुल स्वीकृत होने से से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई थी शनिवार सुबह ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार ब्लॉक प्रमुख पति रविशंकर गंगवार ने हवन पूजन किया दोपहर में प्रभारी सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर सांसद छत्रपाल गंगवार विधायक डॉ एमपी आर्य एम एल सी महराज सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने पनघैली नदी पर बन रहे पुल का भूमि पूजन किया भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि 12 करोड़ 74 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा इस पुल के बनने से क्षेत्र के सैकड़ो गांव के लोगों को लाभ मिलेगा सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि इस पुल की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे थे लेकिन डबल इंजन की सरकार में यह पुल बना क्षेत्रीय विधायक डॉ एमपी आर्य ने लोगों को बताया कि इस पुल की मांग इस क्षेत्र के ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे थे और बरसात के दिनों में यहां से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था अब यह पुल बनने से क्षेत्र के सैकड़ो गांव के लोग लाभान्वित होंगे साथ ही आवागमन सुलभ हो सकेगा ब्लाक प्रमुख पति रविशंकर गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पुल के बनने से आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से हो जाएगी साथ ही पुल बनने से लोगों को अब बरसात के दिनों में जो परेशानी उठानी पड़ रही थी वह उठानी नहीं पड़ेगी साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ,आदेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह,जयपाल सिंह व्यसत भाजपा नेता विशाल गंगवार ,पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी , नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष पत्नी नीरेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर , पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू गंगवार , हिन्दू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह , पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, गन्ना समिति अध्यक्ष निर्भय गंगवार,ग्राम प्रधान बलराम सिंह ,कुलदीप गंगवार अर्जुन सिंह राजीव गंगवार समेत सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता मैंजूद रहे
0 Comments