शुभम मेमोरियल समिति द्वारा कवि सम्मेलन,सम्मान एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित

शुभम मेमोरियल समिति द्वारा कवि सम्मेलन,सम्मान एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित 

 बरेली/शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक समिति द्वारा खुशाली सभागार में कवि सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
  उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट अनिल कुमार एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर विनोद पागरानी उपस्थित रहे। 
  इस कार्यक्रम में अनेक शहरों से आए कई कवियों ने एवं स्थानीय कवियों ने अपनी अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर नोएडा से पधारी कवयित्री किरण सिंह को शाल ओढ़ा कर एवं स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित भी किया गया। 
  कार्यक्रम में नोएडा के ही वरिष्ठ कवि, समाजसेवी एवं पत्रकार साहित्य कुमार चंचल एवं तथा बरेली के वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन, रणधीर प्रसाद एवं भगवती प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर विनय सागर जायसवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर संस्था की पत्रिका का विमोचन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। 
  यह समस्त कार्यक्रम संस्था की संस्थापिका वरिष्ठ कवयित्री सत्यवती सिंह सत्या के कुशल दिशा निर्देशन में आयोजित किए गए ।कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन गजल राज द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments