विशाल भंडारे में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

विशाल भंडारे में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

नवाबगंज। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त को हरदुआ नर्सरी के ठीक सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से हुआ, जिसमें क्षेत्र के कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एडवोकेट नंदकिशोर ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में सेवा कार्य में भी सहभागिता की। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भंडारा प्रभु की इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।

कार्यक्रम में बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य और भाजपा जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। एशियन लॉ कॉलेज एवं एशियन पब्लिक स्कूल की ओर से भी सभी श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट .सुमित कुमार 
Mo.9536868051
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Post a Comment

0 Comments