पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर 110 छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित की गईं पाठ्य पुस्तकें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर 110 छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित की गईं पाठ्य पुस्तकें


नवाबगंज, बरेली। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज नवाबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत विद्यालय के 110 छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य, एशियन लॉ कॉलेज के एचडी नंदकिशोर श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधक प्रदीप कुमार सूरी, कोषाध्यक्ष रामकिशोर आर्य, सदस्य जोगेंद्र सूरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि कपूर, डॉ. आलोक अग्रवाल, प्रधानाचार्य शंभू दयाल, उपप्रधानाचार्य विक्रम वीर सिंह सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. एमपी आर्य ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के अवसर पर छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
इस दौरान छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. मनोज गुप्ता एवं डॉ. सौरभ जोशी ने विद्यालय को 11-11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments