157 घंटे महासफाई अभियान में सफाई कर्मियों का सम्मान
रिपोर्ट सुमित कुमार
Mo,9536868051
नवाबगंज। स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका परिषद नवाबगंज द्वारा चलाए जा रहे 157 घंटे महासफाई अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद नवाबगंज की चेयरमैन प्रेमलता राठौर ने सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सफाई मित्र प्रतिदिन मेहनत और लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन कर नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं।
अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर ने भी सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
0 Comments