24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का कहर: खेतों में बिछी धान और गन्ने की फसल।

24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का कहर: खेतों में बिछी धान और गन्ने की फसल।

संवाददाता मंजीत शर्मा 

(पूरनपुर)पीलीभीत। जनपद में लगातार पिछले 24 घंटे से अधिक समय से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई हैं,जिससे किसानों को भारी नुकसान।
धान के साथ-साथ गन्ने की फसल तेज हवाएं चलने के कारण जमीन में गिर गई है।
जनपद पीलीभीत में मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज हवाओं ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव होने और फसल के गिरने से अनाज सड़ने तथा गन्ने की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन इस बारिश और आंधी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
तहसील पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता ,सुल्तानपुर, मुरादपुर ,पटिहन,जोगराजपुर सहित कई ग्राम पंचायतों में किसाने की फसल को नुकसान हुआ है 
मुआवजे की मांग:
प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द खेतों का सर्वेक्षण करवाकर हुए नुकसान का आकलन करने तथा उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments