कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन का एकल काव्य पाठ बरेली/ अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती द्वारा

कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन का एकल काव्य पाठ 
 बरेली/ अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती द्वारा ऑनलाइन काव्य पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा द्वारा की गई। तथा अंतरराष्ट्रीय कवि आचार्य देवेंद्र देव जी का सानिध्य रहा। एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
  काव्य पाठ का प्रारंभ अनुज कुमार की सरस्वती वंदना से हुआ तथा उसके पश्चात ऋषि कुमार शर्मा च्यवन द्वारा अपना एकल काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन डॉक्टर अक्षय प्रताप अक्षय द्वारा किया गया। अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा द्वारा सारगर्भित अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात आभार प्रोफेसर वागीश दिनकर द्वारा ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments