पीड़ितों को न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता : प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह पाल

पीड़ितों को न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता : प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह पाल

क्योलडिया। थाना क्योलडिया के प्रभारी निरीक्षक कर्म सिंह पाल ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और हरसंभव मदद उपलब्ध कराते हुए उसे न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के प्रति अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा और खुरापाती एवं बावलिया किस्म के लोगों के लिए जेल ही उचित स्थान होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मीडिया से भी सहयोग की अपेक्षा जताई।


रिपोर्ट सुमित कुमार

Mo,9536868051

Post a Comment

0 Comments