जन्माष्टमी मेले के मंच से बच्चों का बढ़ाया गया मनोबल, शिक्षा को बढ़ावा देने की अनूठी पहल।
ब्यूरो-मंजीत शर्मा
पूरनपुर पीलीभीत। तहसील पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक सराहनीय पहल रंग ला रही है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस अनूठी पहल की शुरुआत दो वर्ष पूर्व अमन कीर्तन शुक्ला, सत्यदेव कुशवाह,रामसिंह राठौर,अभिषेक शर्मा (गोलू शर्मा), आकाश शर्मा, विकास गौतम, विशाल शर्मा, मंजीत शर्मा (पत्रकार), अनिकेत शर्मा , ललित कश्यप सभी के संयुक्त प्रयासों से की गई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जन्माष्टमी मेले के मंच से मेधावियों का सम्मान किया गया। आयोजन कमेटी के सभी साथियों ने आए अतिथियों का स्वागत किया एवं
सपा जनेश्वर मिश्र विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला(छोटू शुक्ला) ने आए हुए अतिथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ये मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित:
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल):
छात्रा नैशी– 83.5% अंक (बालिकाओं में प्रथम)
छात्र बृजेश शर्मा – 69.5% अंक (बालकों में प्रथम)
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट):
छात्रा राधिका तिवारी – 78% अंक
छात्र अमित कुमार - 77% अंक
पुष्पेंद्र शर्मा ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बनें एमबीबीएस डाक्टर, डॉक्टर बनकर अपने पिता पूर्व प्रधान सतीश शर्मा एवं गांव जनपद का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथि
मुनेंद्र पाल सागर, सच्चिदानंद वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मुकेश शर्मा जिला कार्यालय बसपा समिति के अध्यक्ष,बसपा कार्यालय प्रभारी जगदीश प्रसाद सहित सभी अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एवं गणमान्य नागरिक
पूर्व प्रधान सतीश शर्मा, फत्ते चन्द शुक्ला,वेदप्रकाश शर्मा रोजगार सेवक, लालाराम शर्मा,दोदराम गौतम,विनोद शर्मा, शिवकुमार शर्मा,रामपाल कुशवाह, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में और अधिक मेहनत कर गांव तथा जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर गांव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिक—
फतेहचंद्र शुक्ला (लल्ला राम), लाला राम शर्मा, शिवकुमार शर्मा सहित कई अध्यापकों का योगदान है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
सभी अतिथि बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
0 Comments