चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार को मिली भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नवाबगंज पहुंचने पर किसानों ने किया जोरदार स्वागत*

*चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार को मिली भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नवाबगंज पहुंचने पर किसानों  ने किया जोरदार स्वागत*



नवाबगंज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रभारी रहे चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार को प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार नवाबगंज पहुंचने पर किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
रिठौरा टोल प्लाजा से लेकर नवाबगंज तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवाबगंज में आयोजित स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष हरिशंकर गंगवार, तहसील अध्यक्ष फतेहचंद गंगवार, तहसील संयोजक हरदेव सिंह रंधावा, महिला मोर्चा से रजनीश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भदपुरा सुरेश चंद्र, उषा देवी और सावित्री देवी समेत बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments