रिपोर्ट सुमित कुमार
Mo ,9536868051
नवाबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत एशियन लॉ कॉलेज, नवाबगंज में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एलएल.एम., एलएल.बी. एवं बी.ए.एलएल.बी. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
0 Comments