ग्रामीणों ने जताई चिंता, अधिकारियों से जल्द मरम्मत/पुनर्निर्माण की मांग
नवाबगंज। 121 विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज के गांव अदकट्टा रब्बानी बेगम के पास नवाबगंज से बरखेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुराना पुल इन दिनों जर्जर हालत में है। पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पुल काफी पुराना है और इसका निर्माण कई वर्ष पूर्व किया गया था। पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और लंबे समय से इसकी मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण की मांग उठाई जाती रही है।
बताया गया कि वर्तमान विधायक द्वारा भी पुल के संबंध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद पुल की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार विभाग ने पुल की स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं *एडवोकेट नंदकिशोर* ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी, नवाबगंज को फोन पर पुल की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर इस पुल से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, ऐसे में पुल की स्थिति को देखते हुए तत्काल निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई किया जाना जरूरी है।
0 Comments