नबावगंज से बरखेड़ा जाने वाले मार्ग पर वना पुल दे रहा हादसे को दावत ।

नबावगंज से बरखेड़ा जाने वाले मार्ग पर वना पुल दे रहा हादसे को दावत । राहगीरों का आवागमन बंद 
नबावगंज -121 विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज के गांव अदकट्टा रब्बानी बेगम में बना पुल दे रहा हादसे को दावत। 
किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है जबकि इस पुल पर कई हाथ से पहले हो चुके हैं। 
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है यह पुल का निर्माण काफी वर्ष पूर्व अंग्रेजों के समय में किया गया था और इस पल को लेकर कई बार ग्रामीणों ने आवाज पहले भी उठाई थी जिसको लेकर वर्तमान विधायक ने पुल के बारे में प्रस्ताव भेजा था मगर इस वक्त पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है ।कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है अगर अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। 
वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू गंगवार ने बताया है कि यह पुल नवाबगंज से बरखेड़ा जाने वाले मार्ग से काफी संख्या में वहान निकाल कर जाते हैं और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
 जिससे होकर जाने वाले यात्रियों के लिए  यात्रियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर पुल टूटा तो रास्ता प्रभावित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments