बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं फसलों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं विधायक डॉ एमपी आर्य।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं फसलों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं विधायक डॉ एमपी आर्य। 

नबावगंज -121 विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज के ग्राम इनायतपुर, बिशनपुर ,मुड़िया तेली ,तुमड़िया, धौरेरा ,श्यामपुर ,खंजनपुर, खंजानिया, भोलापुर, गोटिया हुसैनगंज में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं नवाबगंज विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। 
इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनके कुशल क्षेम  जाना उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संकट रहने एवं पानी निकासी के राहत कार्यों को पूरी तत्परता के साथ संचालित करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके संकट की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहना जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा दायित्व है जन सेवा का संकल्प निरंतर जारी रहेगा इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पति नीरेंद्र सिंह राठौर, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष निर्भय गंगवार, भाजपा बूथ अध्यक्ष भानु गंगवार ,एलबीएस अध्यक्ष रोहित गंगवार ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नत्थू लाल आर्य, ग्राम प्रधान माखनलाल ,लाल राम ,शेर सिंह चौहान ,कोटेदार झनझनलाल धर्मेंद्र वर्मा ,पार्टी के पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments