एशियन लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह, 120 छात्र-छात्राओं को मिली एलएलबी की डिग्री

एशियन लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह, 120 छात्र-छात्राओं को मिली एलएलबी की डिग्री
रिपोर्ट सुमित कुमार
Mo.9536868051
नवाबगंज। एशियन लॉ कॉलेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. एमपी आर्य ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान करीब 120 छात्र-छात्राओं को एलएलबी की डिग्री प्रदान की गई। डिग्री हासिल करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में एशियन लॉ कॉलेज के एमडी एडवोकेट नंदकिशोर, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. ए.के. गंगवार और बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने भी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित कीं। सभी अतिथियों का कॉलेज के एमडी नंदकिशोर ने फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कानून की शिक्षा समाज में न्याय और समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विधि की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों के सामने अब न्यायिक सेवा, वकालत और अन्य कानूनी क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने के अवसर हैं। विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई कि वे अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग समाजहित में करें तथा न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें इस अवसर पर अनुसूचित जिला अध्यक्ष विनोद दिवाकर, एडवोकेट शशी कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष विमला शुक्ला, राजीव गंगवार, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट चैतन्य श्रीवास्तव, टी.आर. गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments