मानवता की मिसाल बने थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, घायल गाय का खुद किया उपचार

मानवता की मिसाल बने थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, घायल गाय का खुद किया उपचार
रिपोर्ट सुमित कुमार
Mo,9536868051

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल होकर सड़क पर पड़ी थी। रात्रि गश्त पर निकले थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार की नजर घायल गाय पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर उसकी मदद के लिए कदम उठाया।
थाना प्रभारी ने घायल गाय के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन देर रात फोन पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं सीएचसी बरखेड़ा पहुंचकर पट्टी और दवाइयां उपलब्ध कराईं।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर अपने हाथों से घायल गाय के पैर पर पट्टी बांधी और उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गाय को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया। गौशाला में पहुंचकर उन्होंने वहां मौजूद अन्य गोवंश को भी पानी पिलाया।
रात्रि के समय घायल पशु की मदद के लिए थाना प्रभारी द्वारा स्वयं आगे आकर उपचार करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की। पुलिस अधिकारी की इस पहल ने ड्यूटी के साथ-साथ पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की।

Post a Comment

0 Comments