राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का क्योलड़िया में भव्य स्वागत
क्योलड़िया/भदपुरा। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की पुत्री एवं राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के क्योलड़िया आगमन पर क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद विकासखंड भदपुरा क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान श्रुति गंगवार ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया और लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में उमाशंकर गंगवार, कपिल देव गंगवार, मोहित कुर्मी, यज्ञलाल, यज्ञदेव, विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments