Showing posts with the label बरेली से रिपोर्ट - अमल सैनीShow all
बरेली मुड़िया अहमदनगर में निकली भगवान   भोलेनाथ की बरात जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत                                    मुड़िया अहमदनगर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुक्रवार को समापन नाथ नगरी संतोषी माता मंदिर प्रांगण से भगवान भोलेनाथ की बारात एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे निवर्तमान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  जिसमें विभिन्न मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र बिन्दू  बनी भूत-प्रेत  डीजे और बैण्ड बाजों की धुन पर जमकर  थिरक रहे थे। गांव में भक्तगणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। शाम को बारात घूमकर पुनः नाथ नगरी संतोषी माता मंदिर प्रांगण में पहुंची। शाम को भगवान शिव-पार्वती विवाह की रासलीला का  मंचन  मुथरा-बृन्दवन से आए कलाकारों ने द्वारा किया गया ।इस मौके पर सतीश चंद शर्मा , सुनील पटेल ,सचिन पटेल , राजाराम कातिब अर्जुन यादव , रोहित दिवाकर , त्रिलोकी सिंह , उमेश चंद्र , अरविंद भदौरिया , प्रभाकांत पंडित जी , संतोष वर्मा , पीतम सिंह ,  आलोक पटेल , महेंद्र भदोरिया , सौरभ पटेल एवं भारी पुलिस-फोर्स मौजूद रहा।
Load More That is All